
जमशेदपुर : चक्रधरपुर निवासी सचिन तांती ने रविवार को प्रेमिका से विवाद के बाद खुद को केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। जानकारी मिलने पर परिजनों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया पर तब तक सचिन काफी जल चुका था। उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि सचिन एक लड़की से प्यार करता है कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। रविवार को बहस होने के बाद उसने खुद को आग लगा ली।







