
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बुधवार को सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित स्वर्ण रेखा नदी किनारे आमानविय तरिके से 5 साल की बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कई लोगों को थाने में बुलाकर पूछताछ की है. पुलिस फिलहाल तीन युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस को शक है कि ये काम एक से अधिक युवकों ने किया है. एसएसपी एम तमिल वाणन ने बताया कि फिलहाल मामले में दोषियों की गिरफ्तारी के लिए जांच टीम गठित की गई है. कई लोगो को हिरासत में लिया गया है. पुलिस जल्द ही दोषी को जेल भेजेगी. गुरुवार को बच्ची को पोस्टमार्टम मेडीकल टीम की देखरेख में किया जाएगा. ज्ञात हो की स्वर्णरेखा नदी के किनारे पांच साल की बच्ची का शव बरामद किया गया था. बच्ची को बेदर्दी से मारा गया था. पुलिस ने आशंका जताई थी कि बच्ची के साथ बलात्कर भी किया गया होगा.







