
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी स्टील सिटी के संयोजन में रोटेरियन स्मिता पारिख-राज पारिख के संयोजन में आज यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र रोगियों के आंखों की जांच जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 190 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की तथा 36 मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन किया गया। स्वास्थ्य जांच में उपयुक्त पाये जाने पर नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ पूनम सिंह, डॉ भारती शर्मा. डॉ विवेक केडिया द्वारा किया जायेगा। उद्घाटन के अवसर पर शिविर संयोजक राज पारिख, स्मिता पारिख, जसरीन कौर एवं जल्पा पारिख उपस्थित थीं. अतिथियों का स्वागत रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल ने किया. इस अवसर पर रेड क्रॉस सदस्य राकेश मिश्र, ओमप्रकाश साहू, रवि सिंह तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



