जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में विभिन्न पंचायतों के मुखियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. साथ ही इस मामले को गंभीरता से लेकर इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी. जानकारी देते हुए मुखिया पलटन मुर्मू ने बताया कि उतरी करनडीह के जिस भूमि का पंचायत और विकास भवन के लिए आवंटन किया गया उस भूमि को क्षेत्र के ही कुछ भू-माफिया धड़ल्ले से बेच रहे है. रात के अंधेरे में ही नही दिन में भी धड़ल्ले से यह खेल जारी है जिसकी शिकायत अंचलाधिकारी से की गई पर अब तक कोई कारवाई नही हुई. उन्होंने बताया कि थक हार कर शुक्रवार को समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया गया. अगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो सभी जनप्रतिनिधि उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.




