
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा स्थित मिष्टी भोग के समीप फुटपाथी दुकानदार पंकज दत्ता और मानगो निवासी सुभाष सिन्हा के बीच कार पार्किंग को लेकर विवाद इस कदर भड़का कि दोनों पक्ष थाना पहुंच गए. इतना ही नहीं थाने में सुभाष सिन्हा की पत्नी ने पंकज दत्ता पर गाड़ी में पेट्रोल छिड़कने और बच्चियों पर गलत नजर डालने का आरोप लगाते हुए चप्पल से पिटाई शुरू कर दी. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
वैसे पूरा पूरा विवाद उस वक्त खड़ा हुआ, जब मानगो निवासी सुभाष सिन्हा गोलमुरी से सपरिवार लौट रहे थे. इसी बीच भालुबासा स्थित मिष्टी इन होटल के समीप अपनी गाड़ी खड़ी कर मिठाई लेने उतरे थे. जिस जगह उनकी गाड़ी खड़ी थी. वहां फुटपाथी दुकानदार पंकज दत्ता का दुकान था, जो बोतल में पेट्रोल भरकर बेचता है. लौटने पर दोनों के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो गई मामला थाने तक जा पहुंचा. हालांकि काफी देर तक बीच सड़क पर हो हंगामा होता रहा थाने में दोनों पक्ष डटे रहे दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे.




