
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत गुदरी बाजार के पास स्थित राज मार्ट के बाहर 10 से 12 की संख्या में आए युवकों ने दुकानदार राज और उसके भाई के साथ मारपीट की. युवकों ने ईट पत्थर से मारकर उसे घायल कर दिया. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर तत्काल सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख सभी मौके से फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार सभी युवक बाटला गैंग से ताल्लुक रखते है. दुकानदार से किसी विवाद को लेकर सभी ने मिलकर दुकानदार के पिटाई कर दी. हालांकि इस मामले में अभी तक थाने में लिखित शिकायत नहीं की गई है.






