जमशेदपुर: 6 मई, शनिवार को आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से बारीडीह मैदान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. नेत्र जांच शिविर में करीब आस पास के 83 लोगों ने नेत्र जांच करायी. इस दौरान 16 साल के कम उम्र के बच्चों व बीपीएल सदस्यों को नेत्र जांच के बाद मुफ्त में ग्लास भी प्रदान किया गया. इस शिविर में लोगों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान बुजुर्गो में खासा उत्साह देखा गया.सभी लोगों ने शिविर की भूरि- भूरि प्रशंसा की. आम आदमी पार्टी महानगर इस तरह की सामाजिक कार्यक्रम आगे भी करती रहेगी.(नीचे भी पढे)
इस अवसर पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, विधानसभा उपाध्यक्ष शंभूनाथ चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर कोषाध्याच के के देशमुख, महानगर संयुक्त सचिव संजय सिंह, महानगर सह सचिव देवेंद्र नाथ बनर्जी, विधानसभा सचिव नवीन कुमार, दानिश आर्यन, जीवन, कदम कुमार समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.



