जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में शनिवार को 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन योजनाओं का शिलान्यास हुआ. विधायक मंगल कालिंदी ने नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से जेएनएसी के माध्यम से बनने वाली इन योजनाओं का जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने शनिवार को शिलान्यास किया. (नीचे भी पढ़ें)

शिलान्यास करने पहुंचे विधायक श्री कालिंदी का कैरेज कॉलोनी के स्थानीय लोगों का चौक चौराहे पर गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहना कर विधायक का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि इन योजनाओं का निर्माण हो जाने से यहां के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. आजादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं, हरि मंदिर, संतोषी माता मंदिर व राम मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं छठ घाट का निर्माण भी मैंने इस क्षेत्र के लोगों के लिए कराया. विधायक ने कहा कि जिस विश्वास के साथ लोगों ने उन्हें जुगसलाई का सेवक बनाया है, उस पर वे खरा उतरने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. कैरेज कोलोनी समेत पूरे जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर महेन्दर पांडेय, रामाश्रय सिंह, मनोहर हुसैन, बुची मुखी, सरिता देवी, देवजीत मुखर्जी, बादल दास, बलदेव दास, सीताराम चालक, रमेश साह, संतोष चंद्रवंशी, जीतेंद्र सिंह, शिबू, भोला पांडेय, विजय चौधरी आदि स्थानीय लोग उपस्थित थे.



