
जमशेदपुर : आज़ादी से पूर्व जलियावाला बाग गोलीगांड की घटना का 100 वर्ष पूरा हो चुका है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा उस गोलीकांड में शहीद हुए शहीदों के धरती की मिट्टी को लेकर भ्रमण किया जा रहा है. इसी कड़ी में शहीदों की मिट्टी बुधवार को जमशेदपुर पहुँची. जहां भाजपा कार्यकर्ताओं व शहरवासियों ने इस पवित्र मिट्टी को नमन किया. आपको बता दें कि देशभर में रथ के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् शहीद स्थल की मिट्टी को लेकर भ्रमण कर रही है. जहां सभी जिलों में लोग इस पवित्र मिट्टी को नमन कर अपनी श्रद्धांजलि प्रकट कर रहें हैं.

बुधवार को शहीद स्थल की पवित्र मिट्टी लिए रथ जमशेदपुर पहुँची. जहां भाजपा कार्यकर्ता व शहरवासियों ने रथ का स्वागत किया और शहीदों के पवित्र मिट्टी को नमन करते हुए शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि प्रकट की. मौके पर मौजद भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि 100 वर्ष पूरे होने पर विद्यार्थी परिषद ने पवित्र मिट्टी को देश वासियों तक पहुँचाने का बीड़ा उठाया और इनके माध्यम से देशवासियों को इस मिट्टी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. साथ ही यह जानने का भी गौरव प्राप्त हुआ है, कि किस प्रकार देश के वीर शहीदों ने अंग्रेजों के जुल्म और सितम सहकर हमें आजादी दिलाई है.







