
जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की कदमा इकाई द्वारा छत्रपति महाराज शिवाजी की जयंती पर कदमा स्थित बाल विद्या स्कूल के लगभग 200 बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, स्केल समेत अन्य पठन-पाठन की सामग्री का वितरण किया गया. इसके साथ बच्चों के बीच चॉकलेट और बिस्कुट भी वितरित किया गया. संरक्षक देविका सिंह द्वारा ड्राइंग की किताबें भी बच्चों को दी गयी, जिससे बच्चों के हुनर को और निखारा जा सके.

इस दौरान बच्चों के चेहरे खिल उठे और बच्चों में खुशियां देखी गयी. वहीं महिला संघ से जुड़ी महिलाओं में भी इस सामाजिक कार्य को लेकर काफी संतोष देखा गया. इस अवसर पर संघ के महासचिव मंजू सिंह ने बताया कि हमें बच्चों में इतिहास और अपनी संस्कृति की भी जानकारी देने का दायित्व समाज का है इसलिए महिला संघ ने आज के दिन बच्चों में उनकी पठन-पाठन की सामग्री बांटने का निर्णय लिया है. इन बच्चों पर देश का भविष्य निर्भर है. इस अवसर पर संघ की अध्यक्ष डॉ कविता परमार, प्रभावती सिंह, सीमा सिन्हा, चिंतामणि, चंद्रावती, वंदना, नीलम, शर्मिला, रीता, निर्मला और सरिता सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.






