
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अर्धनिर्मित सेंचुरी मॉल परिसर में छापेमारी कर आदित्यपुर हरि मंदिर के पास विपुल कर्मकार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने विपुल की तलाशी के दौरान एक लोडेड पिस्टल भी बरामद किया है. इस मामले में अन्य चार अपराधी फरार जो गए. जानकारी देते हुए डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मॉल परिसर में पांच युवक किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है. (नीचे पूरी खबर देखें)

पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की. पुलिस को देख अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए जबकि विपुल को खदेड़कर पकड़ लिया गया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसके द्वारा बताया गया कि उसे के एक साथी से उसने हथियार लिया था. अन्य अपराधियों के पास भी हथियार है. सभी घटना को अंजाम देने की ही योजना बना रहे थे. डीएसपी सीसीआर ने बताया कि विपुल पूर्व में भी लूट के मामले में बिष्टुपुर और कदमा थाना के अलावा अन्य थानों से जेल जा चुका है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.





