
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह में सुबह एक मनहूस खबर आई. बारीडीह बस्ती से ओल्ड बारीडीह एआईडब्ल्यूसी स्कूल जा रहे बच्चे की सड़क हादसा में मौत हो गई. मृतक बच्चा बारीडीह बस्ती लोहिया पथ निवासी बिनोद प्रसाद का 11 वर्षीय पुत्र आदित्य प्रसाद है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारीडीह बस्ती से आदित्य प्रसाद अपनी साईकल से सवार होकर स्कूल के लिए निकला. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

मर्सी अस्पताल के पास मोड़ पर आगे वह जा ही रहा था कि पीछे से आ रही पल्सर गाड़ी ने उसको जोरदार टक्कर मारी. पल्सर गाड़ी कोई स्थानीय युवक ही तेज गति से चला रहा था. बताया जाता है कि पल्सर इतनी हाई स्पीड थी कि पल्सर के साथ युवक एक ओर फेंका गया जबकि साईकल पर सवार छात्र दूसरी तरफ फेका गया, जिसका काफी खून बहने लगा. इस बीच पल्सर गाड़ी लेकर युवक भाग निकला. तब तक भीड़ जुटी और बच्चे को तत्काल एमजीएम अस्पताल भेज दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. घटना की सूचना पाकर बदहवास परिवार अस्पताल पहुंचा तब तक बच्चे की मौत हो गई थी. बच्चे की मौत के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है. परिवार सदमा में है.







