
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में यूं तो कहने को ही नो इंट्री होती है पर इस सड़क के किनारे ट्रक चालक ट्रक को खड़ी कर नो इंट्री खुलने का इंतजार करते हैं. सड़क किनारे खड़े ये बड़े वाहन अक्सर दुर्घटना का कारण भी बनते है. गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहां मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के पास कदमा की ओर से आ रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. इस घटना में समय रहते कार का एयर बैग खुल गया जिससे कार चालक को चोट नहीं आई. हालांकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया. घटना थोड़ी देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिती उत्पन्न हो गई. बाद में ट्रक चालक के साथ आपसी समझौते के बाद कार चालक कार लेकर अपने रास्ते निकल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कदमा की ओर से साकची की ओर जा रही थी जबकि ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी.




