
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे डुमरिया थाना क्षेत्र निवासी कारनसाई गांव निवासी 29 वर्षीय एक युवती के साथ एक साल तक संबंध में रहने के बाद दूसरी युवती से शादी करने वाले 32 वर्षीय योगेंद्र मुंडा को डुमरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पीड़िता ने 14 दिसंबर को ही डुमरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि योगेंद्र धालभूमगढ़ के बगुला गांव का रहने वाला है. दोनों एक दुसरे को एक साल से जानते थे. इस बीच योगेंद्र और उसके बीच संबंध भी बने. कुछ दिनों पहले योगेंद्र ने उसे बिना बताए शादी कर ली. इधर शिकायत के बाद योगेंद्र पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था. गुरुवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.




