
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत आरडी टाटा गोलचक्कर के पास शनिवार को दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सीधे सड़क के किनारे नाले में जा गिरी. इधर कार भी सड़क किनारे पोल से जा टकराई. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी स्थिती गंभीर बनी हुई है, वहीं कार चालक को भी चोटें आई है. कार चालक का नाम रोहित गांधी बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबीक वह नशे में था. स्थानीय लोगों ने बताया कि कार बर्मामाइंस के पास एक साइकिल सवार को मारकर भाग रही थी भागने के क्रम मे ही उसने गोलचक्कर के पास एक बाइक को भी अपने चपेट में ले लिया और सीधे जाकर पोल से टकरा गई. इधर सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस बाइक को नाले से निकालने का प्रयास कर रही है जबकि कार को जब्त कर थाने ले जाया जा रहा है. सभी घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.





