
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयाडीह बल्ले कांप्लेक्स के पास एक हलवाई मंटू मुंडा को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. बुधवार की रात को यह हादसा तब हुआ जब मंटू मुंडा पैदल घर जा रहा था. ट्रक ड्राइवर मंटू मुंडा के पैर पर ट्रक चढ़ाकर निकल गया. इस सड़क हादसे में मंटू मुंडा गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसका पैर चकनाचूर हो गया है. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. मंटू मुंडा झाड़ग्राम का रहने वाला है. जमशेदपुर में बल्ले कांप्लेक्स में वह रहता है पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाली ट्रक को जब्त कर लिया है.






