
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी खुंटाडीह में सोमवार की शाम पेड़ काटने के दौरान एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गयी. मरने वाला व्यक्ति जमशेदपुर के ही सीएच एरिया रोड नंबर 11 का रहने वाला कार्तिंग मंडल है. बताया जाता है कि कार्तिंक मंडल रहां सोनारी खुंटाडीह में अवैध तरीके से पिपल पेड़ काट रहा था. वहां के लोगों के कहने पर वह पिपल पेड़ काट रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दौरान वह नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. वह सीएच एरिया के आउटहाउस में रहता था और बंग्ला में खाना बनाता था. पिपल पेड़ को काटने को लेकर किसी तरह का इजाजत तक नहीं लिया गया था.




