जमशेदपुर : टाटा स्टील के सिक्यूरिटी एवं फायर ब्रिगेड जेडीसी द्वारा दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नु चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी और चीफ सिक्यूरिटी एण्ड ब्रांड प्रोटेक्शन अरविन्द कुमार सिन्हा, हेड सिक्यूरिटी शेखर किशोर प्रसाद, अभय सिंह, पर्सनल आफिसर हिमांशु भूषण,जेडीसी के चेयरमैन निलेश कुमार विषेश रूप से उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

अपने सम्बोधन में अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने रक्तदान के प्रति लोगों की जागरूकता की सराहना की और सिक्यूरिटी विभाग के लोग, जो बढ़-चढ़कर इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे है. इसके पीछे उनका नेतृत्व का अहम योगदान की सराहना की और विश्वास जताया कि अरविंद सिन्हा के नेतृत्व में सिक्यूरिटी और फायर ब्रिगेड एक नया मुकाम हासिल करेगा. (नीचे भी पढ़ें)

अपने सम्बोधन में चीफ सिक्यूरिटी एण्ड ब्रांड प्रोटेक्शन ने कहा कि हम सब मिलकर विभाग की रिक्तियों को जल्द भर लेंगे और विभाग के लिए जो भी बेहतर होगा, करने का भरपूर प्रयास करेंगे. यूनियन और प्रबंधन दोनों मिलकर सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए टाटा स्टील के मूल्यों और वेल्यु के अनुरूप कार्य करने का प्रयास करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में विभागीय कमिटी मेंबर कमलेश कुमार सिंह, गोपाल कृष्णा, उपाध्यक्ष शहनवाज़ आलम, कृष्णा पाण्डेय, ब्रजेश जयंती पटेल, विभाग के पदाधिकारियों में स्टाफ आफिसर अर्चना त्रिपाठी, विनित कुमार, महेन्द्र सिंह, राहुल तिवारी, रतन झा सहित सभी मैनेजर उपस्थित थे. अंत में विभाग के एस सतीष राव, रवि देवगम एवं राजू कुमार ने पच्चीस बार रक्तदान किया है. उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.












