जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के टाटा हाता मेन रोड कालिया बेड़ा में दो बाइक में आपस में टक्कर हो गयी. इस घटना में दोनों बाइक चालक की मौत हो गयी है. मृतकों में 49 वर्षीय सुशील बोदरा और दूसरा रायरंगपुर निवासी 45 वर्षीय सिकू बारी की मौत हो गयी. सिकू बारी की पत्नी भी बाइक पर सवार थी, जिसको हल्की चोटें आयी है. पति की मौत के बाद वह चित्कार मारकर रोती रही. टाटा हाता मार्ग पर हुई आपस की टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक सवाल नही बच पाये. दोनों मृतक अपने-अपने घर जा रहे थे. थाना क्षेत्र के कालियाबेड़ा के पास मुख्य सड़क पर दोनों और से बाइक की सीधी टक्कर से एक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. दूसरा इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस ने बताया कि सुशील बोदरा बंगबिल पंचायत का रहने वाला है. शाम लगभग 4:00 के आसपास दोनों अपने घर जा रहे थे. सड़क पर बाइक के सीधे टक्कर होने से सड़क पर गिरे जहां घटनास्थल पर भी उनकी मृत्यु हुई. दूसरी की पहचान सिंकू बारी के तौर पर की गई, जो कि रायरंगपुर का रहने वाला है. वह बिष्टुपुर अपने रिश्तेदार के यहां आया था. मुलाकात कर शाम लगभग 4:00 बजे के आसपास रायरामपुर के जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मौत हुई.











