जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कलियाबेड़ा के पास गुरुवार को देर शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, इस हादसे में तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को एंबुलेंस का सहायता से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, सिटी स्कैन व आर्थो सर्जन की सुविधा नहीं रहने के कारण घायलों को एमजीएम रेफर कर दिया गया. (नीचे भी पढ़े)

आज की घटना ने एक बार फिर सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है. गंभीर घायलों का इलाज करने में जरूरी संसाधनों की कमी स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर प्रश्न खड़ा कर रही है. फिलहाल तीनों घायलों का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कलियाबेड़ा के पास एक तेज वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए. इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी.



