
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना इलाके के बेलडीह चर्च के पास लाइट सिग्नल के सामने बुधवार रात एक सड़क हादसे में स्कूटी व बुलेट में सीधी टक्कर हो गई. घटना में दोनों मोटरसाइकिल में सवार पांच लोग घायल हो गए. इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. अन्य चार भी घटना में घायल हुए हैं. सभी का इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा है. सभी दोस्त के घर ईद की दावत से लौट रहे थे. (नीचे देखे खबर)

घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. बताया जाता है की गंभीर रूप से जख्मी मो. कैफ आजादनगर ओल्ड पुरुलिया का रहने वाला है. वहीं अन्य घायलों में निशांत व साहिल हैं. ये तीनों बुलेट पर सवार थे, जबकि स्कूटी पर सोएब खान व उमर सवार थे. आंशिक घायलों से उनकी जानकारी लेकर अन्य के घरवालों को सूचना दे दी गई है. घायलों में कदमा बीएच एरिया व बिष्टपुर के रहने वाले युवक बताये जाते हैं. रश ड्राइंविंग के चककर में यह हादसा हुआ. घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं. अभी दिन में ही इसी इलाके के आसपास सिटी एसपी ने ट्रैफिक नियम का सख्ती से पालन करने के लिए खुद अभियान चलाया था.







