
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थानाक्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव से अनिल सुर पथ की ओर जाने वाले रास्ते मे एक अज्ञात ट्रक ने एक पुरुष को कुचल दिया. बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति सुबह करीब सात बजे अनिल सुर पथ की ओर जाने के लिए मुद रहा था कि अचानक से मरीन ड्राइव से एक ट्रक आई जिसने उक्त व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक उक्त ट्रक लेकर चालक तेजी से भाग निकला. सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. कदमा और सोनारी में मोर्निंग वाक कर रहे लोगो का मरीन ड्राइव में यह लगातार दूसरी मौत है. यह रास्ता बड़ी गाड़ियों के लिए है लेकिन लोग इसमे वॉकिंग करने लगते है जिससे लोगो की जान जा रही है. इससे पहले सोनारी के एक व्यक्ति को अज्ञात ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया था जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी.







