
जमशेदपुर : जमशेदपुर के धातकीडीह में मंगलवार की रात हावड़ा बेक़री के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया. लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि घटनास्थल पर ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. मृतक का नाम मोहम्मद जीलानी है. वह धतकीडीह के ए ब्लॉक के रहने वाले थे. वह पैदल ही अपने घर जा रहे थे. तभी, बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारी. बताया जाता है कि दुर्गा पूजा के दौरान गाड़ियों का रफ ड्राइविंग के कारण यह जान गई. पुलिस गाड़ी की पहचान करने की कोशिश कर रही है.







