
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत स्लैग रोड में अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति घायल हो गया. मौके से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर घायल पड़े व्यक्ति पर पड़ी तो उन्होंने सीतारामडेरा पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल व्यक्ति कुछ बोलने की अवस्था में नहीं है. स्थानीय लोगों के अनुसार व्यक्ति काफी देर से सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ था. उन्होंने उससे काफी पूछताछ कर जानकारी लेने की कोशिश की पर वह कुछ नही बोल पा रहा था. अंत में उन्होंने पुलिस को सूचित कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.




