जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत हाथी- घोड़ा मंदिर के समीप गैस सिलेंडर लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिससे थोड़ी देर के लिए सड़क पर अफरा- तफरी मच गयी. वैसे गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ हालांकि इस हादसे में ट्रेलर का चालक घायल हुआ है. जिसे, इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं सूचना मिलते ही साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गयी है. घटना मंगलवार तड़के 4:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. फिलहाल सड़क पर यातायात सामान्य करने में पुलिस जुटी हुई है.




