
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 13 के रहने वाले मुबारक अंसारी को उनकी पत्नी सिमरन परवीन ने घर बुलाकर जबरदस्ती एसिड पिला दिया. परिजनों ने मुबारक अंसारी को साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है. घटना बुधवार की दोपहर की है. मुबारक अंसारी के भाई मोईन अंसारी ने बताया कि मुबारक की शादी पिछले साल 13 अगस्त को सिमरन परवीन के साथ हुई थी. सिमरन परवीन से शादी के बाद ही पति का विवाद हो गया. इस विवाद में मुबारक की पत्नी सिमरन परवीन मायके चली गई. इसके बाद विवाद बढ़ गया और उसकी पत्नी उसे धमकी दे रही थी. धमकी के बाद बुधवार को बुलाकर एसिड पिला दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.







