जमशेदपुर : सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति लिमिटेड के गवर्निंग बॉडी के निर्वाचन के निमित्त 16 जून एवं 17 जून को दाखिल किए गए नामांकन पत्रं को 18 जून को की गई संवीक्षा के उपरांत स्वीकृत एवं अस्वीकृत अभ्यर्थियों की सूची उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार 19 जून को शाम 04:00 बजे उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर और आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति लिमिटेड, सोनारी, जमशेदपुर का कार्यालय में प्रकाशित किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
सभी संबंधित को सूचित किया गया है कि किसी के नामांकन पत्र पर यदि किसी भी तरह का दावा अथवा आपत्ति तो निम्नवत कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. नामांकन पत्र पर आपत्ति 20 जून को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक जमशेदपुर के जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय में दायर किया जा सकता है, जिस पर सुनवाई 21 जून को उसी कार्यालय में होगी. निर्धारित तिथि एवं समयावधि के अतिरिक्त किसी अन्य समय पर प्राप्त नामांकन पत्र या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी, और न ही उन पर कोई विचार किया जाएगा. समिति से जुड़े सभी अभ्यर्थियों एवं सदस्यों से अपेक्षित है कि वे तय समय-सारिणी का पालन करें और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें.














