
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक ओर कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है वहीं दूसरी ओर रैपिड एंटीजन किट के काला बाजारी का भी एक मामला सामने आया है. कदमा के अंकुर डैगोनेस्टिक में रैपिड एंटीजन टेस्ट की शिकायत के बाद प्रशासन ने उसे सील किया और उसके संचालक से पूछताछ शुरू की. पूछताछ में यह बात सामने आई की बिष्टुपुर स्थित देवा साइंटिफिक नमक एक दुकान द्वारा रैपिड एंटीजन किट की काला बाजारी की जा रही है. इसके बाद एसडीओ नीतीश कुमार की एक टीम द्वारा देवा साइंटिफिक में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान काफी मात्रा में किट जप्त किए गए. इधर जांच के बाद एसडीओ ने देवा साइंटिफिक को सील कर दिया. इस मामले में बिष्टुपुर थाना में संचालक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है. बता दे कि कदमा के अंकुर डैगोनेस्टिक द्वारा अवैध तरीके से रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा था. इसके एवज में 1100 रुपए लिए जा रहे थे. किसी ने इसकी शिकायत उपायुक्त से के दी जिसके बाद ये सारा मामला सामने आया.





