जमशेदपुर : झारखण्ड पुलिस इतनी ही ईमानदारी दिखाये तो, क्राइम का ग्राफ कम हो जाएगा. झारखण्ड पुलिस इतना मुस्तैद है तो मेरे ऊपर जानलेवा हमला करने वाले एक वर्ष बाद भी पुलिस की गिरफ्त में क्यों नहीं हैं. उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा ने कही. उन्होंने शुक्रवार को भाजपा नेता एवं मानगो के समाजसेवी विकास सिंह के घर जाकर उनकी मां एवं उनकी पत्नी से मुलाकात की. (नीचे भी पढ़ें)
विकास सिंह के घर आधी रात को दबिश की जानकारी मिलने के बाद आज राम सिंह मुंडा, बीजेपी झारखण्ड प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रशिक्षण प्रभारी सुमित कुमार शर्मा, मानगो उलीडीह भाजपा कार्यकर्ता संदीप शर्मा, राम कुशवाहा, मनोज ठाकुर, अजय लोहार व अन्य ने विकास सिंह के मानगो स्थित घर पर जा कर पूरे मामले को जाना. राम सिंह मुण्डा ने जमशेदपुर पुलिस पर सवाल करते हुए कहा कि, अगर पुलिस इतना ही मुस्तैद एवं जवाबदेह रहती तो 2 नवंबर 2021 को मेरे ऊपर हुए जानलेवा हमला करने वाले अपराधी सलाखों के पीछे रहते, जो कि परसुडीह थाना में मामला दर्ज कराया गया है. राम सिंह मुण्डा,एवं सुमित कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन से कहा कि पुलिस किसी भी राजनीतिक दबाव में काम ना करें तो अच्छा है.



