जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड की हुड़दंगियों पर पुलिस ने एक बार फिर नकेल कसना शुरू कर दिया है. राज्य में ऐसा पहली बार हुआ जब पुलिस ने 4125 लोगों की गिरफ्तारी का वारंट कोर्ट से लिया है. यह वारंट 24 जिलों के लिए निकाली गयी है. इस वारंट की सूची सभी 24 जिलों के थाना प्रभारियों को सौंप दी गयी है. जिसमें वारंटियों को टीम गठित कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. इस संदर्भ में जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार भी हुड़दंगियों पर नकेल कसने को तैयार है. इस दौरान उन्होंने वारंटयों की धर पकड़ को लेकर सख्त हिदायत दी है. (नीचे भी पढ़ें)
वारंट को लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू- पुलिस ने हाल ही में वारंट भेजने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है. जिस पर कोर्ट से वारंट निकलने के बाद पुलिस कार्यालय से वारंट की ऑनलाइन कॉपी भेजती है. उस ऑनलाइन वारंट के भेजने के बाद कार्रवाई शुरू होती है. इसके लिए प्रत्येक रात पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है. वहीं पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी ने यह भी बताया कि जिस भी थाना का वारंट लंबित होने पर उस पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी. (नीचे भी पढ़े)
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा टीम गठित कर होगी कार्रवाई- एसएसपी ने बताया कि वारंट को लेकर सभी थानों को सख्त हिदायत दी गयी है. उन वारंटियों की धर-पकड़ भी शुरू कर दी जाएगी. इसके लिए उन्होंने थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि लाल वारंटियों को पकड़ने के लिए बड़ा अभियान चलाया है. उन्होंने कहा है कि टीम गठित कर उनके घर तक पहुंचा जाएगा. वहीं अगर वो दूसरे मकान में रहने लगे तो उनका पता खोज कर वहां तक पहुंच कर कार्रवाई की जाएगी.



