जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह 2025 की गुरुवार को भव्य शुरुआत हुई. उक्त समारोह में समाज के लगभग 400 सदस्यों ने भाग लिया. इसके तहत साकची स्थित शिव मंदिर परिसर से एक विशाल निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल श्रद्धालु महाराज अग्रसेन की जय-जयकार करते एवं हाथों में भगवा (पीले) रंग का निशान लिये चल रहे थे. बैंड पार्टी की मनोहारी धुन वातावरण को और भी ऊर्जा से भर रही थी. सात घोड़ों से सुसज्जित रथ पर विराजमान महाराज अग्रसेन की प्रतिमा निशान यात्रा का मुख्य आकर्षण रही. (नीचे भी पढ़ें)

निशान यात्रा साकची आमबगान के पास स्थित अग्रसेव भवन पहुंच कर संपन्न हुई, जहां महाराज अग्रसेन की आरती के साथ ही उनका भव्य स्वागत एवं पूजन संपन्न हुआ. इस दौरान पूरा जमशेदपुर शहर महाराज अग्रसेन के जयघोषों से गूंज उठा. आरती के उपरांत महावीर जी एवं उनकी टीम तथा राधा रानी मंडली द्वारा एक भक्ति पूर्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिससे अग्रसेन भवन में भक्ति और श्रद्धा का अनुपम वातावरण बन गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन का रसास्वादन किया. प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रांतीय अध्यक्ष उमेश शाह, ओम रिंगसिया, विजय खेमका, अरुण बाकरेवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, शंभु खन्ना, सांवरमल अग्रवाल, विमल रिंगसिया, विवेक चौधरी, पंकज छाछरिया, मोहित शाह, गिरधारी खेमका, अमर अग्रवाल, कमलेश चौधरी, नरेश अग्रवाल, नरेश सिंघानिया, योगेश मोदी, अजय चेतानी, अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सचिव मनोज पल्सानिया, अंकित अग्रवाल, एवं कविता अग्रवाल सोनारी, कविता अग्रवाल सीतारामडेरा, ममता अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, शिल्पी पल्सानिया, प्रियंका पोद्दार, निधि पटवारी, सीमा सपारिया, पारुल चेतानी, निशा सिंघल, बबिता रिंगसिया , चांदनी पाडिया, मिनी शाह, श्रुति शाह समेत काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं. यह आयोजन न केवल सामाजिक एकता का प्रतीक रहा, बल्कि महाराज अग्रसेन के आदर्शों – समभाव, न्याय, सहयोग और समाज सेवा को पुनः स्मरण करने का एक पवित्र अवसर भी बना.



