
जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला कृषि विभाग की ओर से सोमवार को कृषि ऋण जागरूकता रथ को डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ जिले के सभी प्रखंडों में जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को जागरूक करेगी. जानकारी देते हुए जिला उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत ने बताया, कि वैसे किसान जो अज्ञानता व कृषि ऋण नहीं ले पा रहे, अथवा जिन्होंने ऋण लिया है वे ऋण का लाभ नहीं उठा पा रहे उन्हें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जाएगा, ताकि वे सरकार द्वारा दिए जा रहे कृषि ऋण से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकें और उसका लाभ उठा सकें.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





