जमशेदपुर: सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट द्वारा संचालित साकची स्थित दादी मंदिर में जीण माता का सावन सिंधारा उत्सव धूमधाम से मनाया गया. सावन की हल्की फुहार, साथ में हरियाली की बहार, आओ हम सब साथ मिलकर जीण भवानी को झुलाए… सावन के इन गीतों के साथ मारवाड़ी महिलाओं ने सिंधारा उत्सव मनाया. कार्यक्रम का शुरुवात गणेश वंदना के साथ हुई.(नीचे भी पढ़े)

उपस्थित महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी एवं उपस्थित महिलाओं ने दादी का गीत गाया.ओ म्हारी भवानी झूलो भगत झुलावा थाने आज….., खूब सज्यो दरबार मैया थाने आनो पड़सी…., तेरा किसने किया श्रृंगार बड़ा प्यारा लागे…., मोठी सेठानी म्हारो बेड़ो पार लगानो पड़सी…., समेत जीण भवानी की भजनों पर भक्त खूब नाचते गाते रहे.(नीचे भी पढ़े)
इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव प्रमोद भालोटिया, महिला समिति शकुन अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, पुष्पा संघी, उमा चेतानी, सिमा, रुक्मिणी, किरण, ललिता, उषा, मनीषा, अनिता, मंजू, रजनी, संगीता चौधरी आदि उपस्थित थीं.














