
जमशेदपुर : आजसू के जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी) का विस्तार कर दिया गया है. इसके तहत पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत की ओर से इसकी जानकारी साझा की गयी है और पूरी कमेटी को बधाई दी गयी है. जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष कंहैया सिंह ने कमेटा का विस्ताकर करते हुए संजय मालाकार और फणिभूषण महतो को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया है. वहीं, उपाध्यक्ष के पद पर प्रमोद सिंह, अजय सिंह बब्बू, सन्तोष सिंह, ठाकुर दास महतो, कमलेश दुबे, मंगल महाली, राजेश कर्मकार, निर्मल सिंह सरदार, केदार महतो, मनोज गुप्ता, श्याम पद डॉन उर्फ बापी, चन्द्रेश्वर पांडेय, निर्मल मौर्या, सत्यनाथ भूमिज, सरवन सिंह सरदार को नियुक्त किया गया है. संगठन सचिव के अहम पद पर ओमियो महतो, परितोष दास, रवि दास, वीरेन सामाद, मनु महतो को बनाया गया है. वहीं, सचिव के पद पर सुनील कुमार, वीरेन सावरकर, डूंगू महाली, मनोहर महतो, सुभाष सिंह सरदार, धनेश कर्मकार, मनोज सिंह, मुकेश महतो, मनोज सिंह, नीरज सिंह, जीतेन सीट, कृतिवास मण्डल, गौरांग बेसरा, निपेन महतो, उपेंद्र कुशवाहा, अशोक महतो को पदस्थापित किया यगा है. एक बार फिर से जमशेदपुर आजसू के प्रवक्ता अप्पू तिवारी बनाये गये है. कोषाध्यक्ष के पद पर प्रश्नोजित भौमिक उर्फ सोमू, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र सिन्हा, सह सोशल मीडिया प्रभारी देवाशीष चौधरी, कार्यसमिति सदस्य बंकू महतो, रवि सिंह, नितेश पातर, बादल महतो, नवीन महतो को शामिल किया गया है. उक्त अवसर पर सभी नवमनोनित पदाधिकारियो को हार्दिक बधाई और शुभकामनाए देते हुए जिला अध्यक्ष कंहैया सिंह ने कहा है कि पार्टी के नीति सिद्धांतों पर कार्य करते हुए पार्टी की मजबूती और एकजुटता के साथ आजसू परिवार काम करेगी. सामूहिक तौर पर काम किया जायेगा.





