
सरायकेला : अमलगम स्टील की ओर से जीएआइटी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के सहयोग से दिव्यांगों के बीच निशुल्क हाईटेक मॉडयूलर कृत्रिम अंग समेत अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया. कांड्रा पंचायत भवन में आयोजित शिविर का उद्घाटन अमलगम स्टील के सीईओ रामा कृष्णा, एचआर हेड विजय पांडेय, कॉरपोरेट जीएम बसंत कुमार, डीजीएम तेजपाल सिंह, कांड्रा थाना प्रभारी राजन कुमार, जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो ,मुखिया शंकरी सिंह,पंचायत समिति सदस्य होनी सिंह मुंडा की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. यह दूसरी बार है अमलगम स्टील द्वारा इस तरह का कार्यक्रम किया जा रहा है, इससे पहले 27 अगस्त 2021को भी 17 लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान किया गया था.अमलगम स्टील सीएसआर विभाग के सौजन्य से आयोजित कैंप में कांड्रा पंचायत के आजाद बस्ती, कंचनपाड़ा, कांड्रा मध्य बस्ती,लाहकोठी, बानाडूंगरी के अलावा आस पास के दिव्यांगों के बीच सामग्रियों का वितरण किया गया. इस दौरान दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों में हाथ,पैर, समेत कमरबंध आदि प्रदान कर उनके चेहरों पर खुशियां लाई गई. अपने संबोधन में कंपनी के सीईओ वालारामा कृष्णा ने कहा कि कंपनी जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करने में हमेशा आगे रहेगी. इस अवसर पर जिप सदस्य सुधीर महतो ने कंपनी द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि समाज के विकास में कंपनी का प्रयास अब्बल है. एचआर हेड विजय पांडेय ने कहा कि कंपनी का हमेशा प्रयास रहेगा कि इस तरह का कैंप आयोजन कर जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाना है . इस शिविर का संचालन राम महतो के द्वारा किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व उप प्रमुख मनोज महतो, विनय महतो,सुनील महतो,लालबाबू महतो, कंपनी के सी एस आर विभाग से गोरांग साहू, सरोज महतो, राम महतो, राजकिशोर महतो, प्रियेश गौतम,भरत महतो, कार्तिक महतो, धीरेन कालिंदी, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित थे.






