
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर परिसर में रविवार को आजसू के महानगर सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आजसू के केंद्रीय महामंत्री रामचंद्र सहिस मौजूद थे. सम्मेलन में आजसू पिछड़ा महासभा का अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, अखिल झारखंड व्यवसायिक महासंघ के अध्यक्ष अशोक मंडल और अखिल झारखंड अनुसूची जनजाति महासभा का अध्यक्ष मंगल टुडू को बनाया गया इसके अलावा 10 दावेदारों ने आजसू पार्टी जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है. इनमें अप्पू तिवारी, समरेश सिंह, माणिक मल्लिक, चन्द्रेश्वर पांडेय, हेमन्त पाठक, अर्जुन सिंह, दीपक पांडेय, राजेश कर्मकार, शहादत खान, क्रांति सिंह के नाम शामिल हैं. वहीं सचिव पद के लिए प्रदीप दास और रवि राजू ने दावेदारी पेश की और उपाध्यक्ष के लिए अरुप मल्लीक दावेदार बने. मौके पर मौजूद रामचंद्र सहिस ने कहा कि युवा बेरोजगार बेसहारा बन बैठे है और मुख्यमंत्री का इच्छा शक्ति समाप्त हो चुकी है क्योंकि इनके हर दिन आ रहे फैसले राज्य के लिये हास्यस्पद हो रहे हैं. हेमन्त सोरेन ने वैसे लोगो से हाथ मिलाया है जो शहीदों के स्मृति शहीदों के सपनो को बेच अपने नाम को ऊँचा करने का प्रयास करते है. वर्तमान समय मे झामुमो और कांग्रेस दोनों ने मिलकर टाटा घराने को घेरने का कार्य कर रहे है और मूलवासी आदिवासी के 75 प्रतिसत लोगो को नियुक्ति होने की बात कहते है. इससे पहले आपकी स्थानिय नीति तय नही है. वहीं मौके पर मौजूद रवि शंकर मौर्य ने कहा कि आजसू राज्य के प्रमुख्य पार्टी में से एक है और इस राज्य के सभी समतामूलक समाज की बात करते है. राज्य के मूल विषयो के साथ संघर्स और आंदोलन करते है. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
सम्मेलन में रामचन्द्र सहिस, कन्हैया सिंह, स्वप्न कुमार सिंहदेव, सागेन हांसदा, चन्द्रगुप्त सिंह, रवि शंकर मौर्य, श्याम कृष्ण महतो, मुन्ना सिंह, ब्रजेश, अशोक पांडेय, जुम्मन खान, हेमन्त पाठक, कमलेश दुबे, संजय मालाकार, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, अशोक मण्डल, कृतिवास मण्डल, राजेन्द्र सिंह, सन्तोष सिंह, कुंदन सिंह, अशोक महतो, प्रकाश विश्वकर्मा, निरंजन महतो, राजेश कर्मकार, चन्द्रेश्वर पांडेय, शहादत खान, समरेश सिंह, क्रांति सिंह, माणिक मल्लिक, सचिन प्रसाद, शैलेन्द्र सिंह, राजेश चौधरी, धनेश कर्मकार, अरूप मल्लिक, समीर खान, प्रतीक शराफ, शम्भु सरन, अभय सिंह, प्रवीण प्रसाद, देवाशीष चौधरी, मो शहजादा, गोलमुरी मण्डल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, बर्मामाइंस मण्डल अध्यक्ष मनोज मुखी, साकची मण्डल अध्यक्ष सोनू सिंह, कदमा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक मण्डल, सोनारी मण्डल अध्यक्ष अभय सिंह, बिष्टुपुर मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण बाग, सिदगोड़ा मण्डल अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र अध्यक्ष तनवीर आलम राजू, मानगो मण्डल अध्यक्ष अजय उपाध्याय, उलीडीह मण्डल अध्यक्ष संजय वर्मा, आजादनगर मण्डल अध्यक्ष दिव्य प्रकाश, एमजीएम मण्डल अध्यक्ष गणेश पाल, टेल्को मण्डल अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सीतरामडेरा मण्डल अध्यक्ष चंदन सिंह, बिरसानगर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप दास समेत सभी मण्डल के अध्यक्ष, सचिव समेत व सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.




