
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना में पदस्थापित एएसआई राम कुमार उपाध्याय को सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के संचालन का जिम्मा सौंपा गया है. एएसआई राम कुमार उपाध्याय टेक्निकल आफिसर के रूप में पूरे मैच का संचालन करेंगे. 71वें सीनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का ओड़िशा बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से कटक के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में 27 से 30 दिसंबर तक आयोजन किया गया है. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. एएसआई राम कुमार उपाध्याय झारखंड पुलिस में अपनी सेवा देने के अलावा बीएफआई के रेफरी भी हैं.




