
जमशेदपुर : अखिल झारखंड छात्र संघ की बोड़ाम प्रखंड कमेटी का मंगलवार को गठन किया गया. इसमें कोल्हान अध्यक्ष हेमन्त पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास रजक, जगदीप सिंह व रमेश कुमार उपस्थित थे. कोल्हान अध्यक्ष हेमन्त पाठक ने कहा कि छात्र संघ ही स्वच्छ राजनीति का प्रतीक है. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी राजनीति में मौका मिलना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रो में भी एक पॉजिटिव कार्य की शुरुआत हो सके. छात्रों की समस्या का समधन करवाने के लिए छात्र संघ के नेता हमेशा खड़े रहेंगे और जिस तरह बेरोजगारी भत्ता और हर साल रोजगार के वादे करके सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है, इस संदर्भ में छात्र नेता घर-घर पहुंचकर आंदोलन की राह तैयार करेंगे. नवगठित बोड़ाम प्रखंड कमेटी में सीमन्त महतो को अध्यक्ष बनाया गया. जबकि वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र महतो, दीपक महतो, सुमित प्रामाणिक, उपाध्यक्ष रासविहारी महतो, गोपेन महतो, धनन्जय महतो, जयदेव महतो, महासचिव गोपाल महतो, सचिव जयंत महतो, वंकिम महतो, अशीम महतो, सुभाष महतो, सह सचिव राकेश महतो, गौतम महतो को बनाया गया. संघ की ओर से बताया गया है कि केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार कोल्हान प्रमंडल के सभी प्रखण्डों मे छात्र संघ की कमेटी तैयार की जाएगी. पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहिस ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और सभी छात्र ओर युवाओं के हित मे कार्य करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि स्वच्छ राजनीति का बुनियाद युवा ही है और पूरी पार्टी छात्रों के साथ है. कार्यक्रम का संचालन दीप सिंह व धन्यवाद ज्ञापन रमेश कुमार ने किया.

















