जमशेदपुर : भाजपा कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में कदमा प्रतिमा नगर में संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेदकर की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर श्री सिंह के साथ ही अन्य पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं इस अवसर पर बस्ती के गरीब बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबर आदि पाठ्य सामग्रियों का वितरण भी किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कदमा मंडल महामंत्री अजय झा, उपाध्यक्ष भोला शर्मा, राजेश सोनकर, कार्तिक गोप, विक्की यादव, राजाराम, बिनोद रजक, निर्दोष वर्मा, अनूप वर्मा, अजय शर्मा, अमित ठाकुर,छोटू साव, अंशु, नेपाल मांझी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे.




