
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू सीताराम डेरा के रहने वाले एंबुलेंस ड्राइवर धर्मेंद्र सिंह ने मारपीट कर अपनी पत्नी को जख्मी कर दिया है। घटना शनिवार रात की है। पत्नी का नाम प्रतिमा है। प्रतिमा के सर पर चोट लगी है। माथे पर चोट है और आंख के पास और हाथ में भी चोट लगी है। प्रतिमा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत सीतारामडेरा थाना में कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतिमा ने बताया कि उसके घर के दरवाजे पर एक महिला आई थी। इस पर उसने पूछा कि यह महिला कौन है। इसे लेकर उसकी सास चंदा देवी गाली गलौज करने लगी। तभी उसका पति धर्मेंद्र आ गया और बोला कि जाकर खाना बनाओ। प्रतिमा की तबीयत खराब थी। इसलिए उसने खाना बनाने से मना किया और इसी को लेकर उसने प्रतिमा के साथ मारपीट शुरू की और घायल कर दिया।







