
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल द्वारा पिछले तीन दिनों से अलग-अलग इलाकों के लोगों के बीच पौध वितरण किया जा रहा है. संस्था द्वारा इसे प्रकृति संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. संस्था के सदस्य सुनील आनंद ने बताया कि पिछले तीन दिनों में संस्था द्वारा शहर के अलग-अलग इलाकों के 600 से अधिक लोगों के बीच वनस्पतिय पौधों का वितरण किया गया है. उन्होंने बताया, कि प्रकृति संरक्षण के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. पर्यावरण संतुलित रहे इसके लिए पौधारोपण अनिवार्य है. उन्होंने बताया, कि संस्था न केवल पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है, बल्कि पौधों को संरक्षित करने के लिए भी प्रेरित कर रही है.




