
जमशेदपुर : जमशेदपुर के नये डीसी के तौर पर मंजूनाथ भजंत्री को पदस्थापित किया गया है जबकि सरायकेला-खरसावां के नये डीसी रविशंकर शुक्ला को बनाया गया है. दोनों ही आइएएस का पदस्थापन कर दिया गया है. दोनों नये पदों पर अपना पदभार ग्रहण करेंगे. लोग यह जानना चाहते है कि कौन है नये डीसी. (नीचे भी पढ़ें)

कद्दावर आइएएस है मंजूनाथ भजंत्री, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर ठोक चुके थे 37 से अधिक केस
आइएएस मंजूनाथ भजंत्री को जमशेदपुर का नया डीसी बनाया गया है. विजया जाधव की जगह वे लेंगे. मंजूनाथ भजंत्री एक कद्दावर आइएएस माने जाते रहे है. श्री भजंत्री देश की सुर्खियों में तब रहे, जब भाजपा के कद्दावर सांसद निशिकांत दुबे पर करीब 37 केस दायर कर दिया. अलग-अलग मामलों में निशिकांत दुबे और उनके परिवार समेत कई राजनेताओं पर केस दायर कर दिया था. उनको हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने एक्सीलेंस इन गर्वेंस अवार्ड से नवाजा था. 2011 बैच के आइएएस मंजूनाथ भजंत्री मूलत: कर्नाटक के बेलागावी गांव के रहने वाले है. उनके पिता हनामानटाप्पा छोटे से गांव में लकड़ी चुनकर किसी तरह बेचते थे और परिवार का जीविकोपार्जन करते थे. इसी से परिवार चलता था. लेकिन उनकी मां और पिता का सपना था कि बच्चे को पढ़ाना है. इसी संकल्प के साथ कम पैसे में ही पढ़ाई पूरी करायी और मंजूनाथ भजंत्री ने उनके सपने को साकार किया. मंजूनाथ भजंत्री छह भाई बहन में एक है. काफी कमी में उन्होंने अपनी मेहनत से पढ़ाई पूरी की है. पूरे भाई बहन में वह अकेले थे, जिन्होंने इतनी सफलता हासिल की. कर्नाटक के बेलगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय से उन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी की. वे हैदराबाद जोन के 63 स्कूलों में 12वीं टॉपर रहे है. इसके बाद वे आइआइटी मुंबई में दाखिला लिया. वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद कई सारी कंप नियों में काम किया. बतौर इंजीनियर उन्होंने कई सारी कंपनियों में काम करने के दौरान ही यूपीएससी की तैयारी की. पहली बार 2009 में उन्होंने यूपीएससी को क्रैक किया. वे आइपीएस बन सकते थे. लेकिन वे नहीं माने और 2010 में फिर से यूपीएससी की परीक्षा दी, जिसमें उनको 300 अंक में 193 अंक हासिल हुआ, जो पिछली बार के 204 अंक से ज्यादा था, जिसके बाद वे आइएएस बन गये और उनको झारखंड कैडर मिला. (नीचे भी पढ़ें)

सरायकेला खरसावां के नये डीसी की पढ़ाई जमशेदपुर में ही हुई है
सरायकेला खरसावां के नये डीसी रविशंकर शुक्ला की पढ़ाई जमशेदपुर में ही हुई है. श्री शुक्ला इससे पहले जमशेदपुर के डीसी रह चुके थे, जहां से उनको दुमका का डीसी बनाया गया था. इसके बाद फिर से वे सरायकेला-खरसावां आ गये है. लेकिन उनका जमशेदपुर से गहरा नाता रहा है. रविशंकर शुक्ला के पिता रमाशंकर शुक्ला की पोस्टिंग जमशेदपुर में वर्ष 2000 से 2003 तक न्यायिक दंडाधिकारी के तौर पर थी. इस दौरान वे यहां रहे थे और करीम सिटी कॉलेज में दाखिला लिया था और इंटीरमीडियेट साइंस की पढ़ाई पूरी की थी. 2012 बैच के आइएएस रविशंकर शुक्ला यूपीएससी की तैयारी हजारीबाग में रहते हुए की थी. वहां उनके पिता जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे. सिविल सर्विसेज की तैयारी हजारीबाग के तत्कालीन डीसी मनीष रंजन के मार्गदर्शन में किया. आइएएस बनने के चार साल बाद ही उन्हें हजारीबाग के 87वें उपायुक्त के रुप में जिम्मेदारी बाद में मिली. उससे पहले वे लातेहार के डीसी रहे. उत्तरप्रदेश के लखनऊ से आइआइबी और आइआइएम की पढ़ाई भी रविशंकर शवुक्ला ने की है. बंगलुरु से वाटर मैनेजमेंट में शोध भी उन्होंने किया है. रविशंकर शुक्ला नये प्रयोगों के लिए जाने जाते रहे है. जमशेदपुर में कोरोना काल में उनकी उत्कृष्ट भूमिका रही थी. इसके अलावा हजारीबाग का उपायुक्त रहते हुए हजारीबाग को स्वच्छता मिशन में टॉप बनाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हजारीबाग के डीसी के तौर पर उनकी तारीफ कर चुके है.














