जमशेदपुर : मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के समापन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को एक विशाल मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकाली गयी. इस रैली को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला प्रशासन के पदाधिकारी-कर्मी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम नागरिक शामिल हुए. पूर्वी सिंहभूम जिले में 10 जून से 26 जून तक चलाए गए मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता अभियान का समापन मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली के साथ किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक निकाली गयी. इस रैली में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नशा मुक्ति का संदेश दिया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उपायुक्त ने नशापान से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम केवल कानून के बल पर संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया. गौरतलब है कि अभियान के दौरान जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में रैली, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी और शपथ ग्रहण जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया.





