
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित इस्ट प्लांट बस्ती में संदिग्ध हालत में घुमते हुए जुगसलाई मुसलिम बस्ती के एक युवक को लोगों ने धर दबोचा. दरअसल, लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में इस्ट प्लांट बस्ती में लगातार संदिग्ध लोगों का आना जाना हो रहा है. इसको लेकर सीसीटीवी फुटेज में पिछले दिनों भी मामला सामने आया था. लेकिन वे लोग नहीं पकड़े गये थे. बुधवार की सुबह में एक व्यक्ति को इसी तरह इस्ट प्लांट बस्ती में लोगों ने घुमते हुए देखा. वह लोगों के घर जा रहा था और कुछ मांग नहीं रहा था, वह सिर्फ घुम रहा था. जब उसकी गतिविधियों को लोगों ने संदिग्ध तौर पर देखा तो रोका.
उससे गहनता से लोगों ने पूछताछ की. पूछताछ के दौरान लोगों ने उसकी हल्की पिटाई भी की तो पहले तो उसने अपना नाम रमेश बताया. लेकिन फिर जब उससे सख्ती बरती गयी तो उसने बताया कि वह जुगसलाई मुसलिम बस्ती का रहने वाला है और अगरबत्ती बेचा करता है. हालांकि, उसने बताया कि वह गरीबी के कारण खाना मांगने के लिए वहां आ गया था, लेकिन लोगों को भरोसा नहीं हुआ. कोरोना वायरस फैलाने को लेकर सोशल मीडिया में चल रहे वीडियो और कई सारे संदिग्ध चीजों को लेकर सहमे लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को अपने कब्जे में लिया और थाना पर ले जाकर पूछताछ की. स्थानीय लोगों की तरफ से बर्मामाइंस निवासी रमण कुमार ने बर्मामाइंस थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है कि आखिर किसलिए वह युवक वहां पहुंचा था और उसकी नियत क्या थी. वैसे पुलिस की ओर से अब तक कोई खास जानकारी नहीं दी गयी है.








