
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत झाबरी बस्ती निवासी सरदार हेंब्रम के घर पर सोमवार को शरारती तत्वों ने हमला कर दिया. आरोपियों ने घर पर पथराव के दिया और खिड़की दरवाजों पर चापड से हमला कर दिया. उन्होंने जाते जाते घर के बाहर रखे कार पर भी तोड़फोड़ की और फरार हो गए. घटना के संबंध में सरदार हेंब्रम की पत्नी गायत्री हेंब्रम ने बताया कि पास की बस्ती में रहने वाले सुमित यादव उर्फ कल्लू, अमन साव उर्फ पांडा के अलावा अन्य युवक आए और उनके घर पर हमला कर दिया, सभी बाइक से आए थे. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सभी ने उनके दुकान पर हमला किया था, सभी ने हमले का लाइव फेसबुक पर चलाया था. जब उन्होंने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने समझौता करवा दिया था. जिससे आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई और आज सभी ने आकर तोड़फोड़ किया.






