
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना परिसर में दो भाइयों के आपस में झगड़ा सुलझाने गए सफीक गद्दी पर ही हमला कर दिया गया. सफीक पर दूध के केन से हमला किया गया. इधर घटना के बाद सफीक को एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. सफीक ने विमल नामक युवक पर मारपीट का आरोप लगाया है. सफीक ने बताया कि विमल और उसके बड़े भाई अनिल के बीच जमीन विवाद चल रहा है. वह अनिल के साथ छोटे भाई विमल को समझाने के लिए थाना गया था. समझाने के क्रम में विमल ने दूध के केन से उस पर वार कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला.
















