
झारखंड : कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाने का आदेश जारी कर दिया है. अब तक तथा 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है. 18 साल के ऊपर के लोगों को टीकाकरण की सुविधा 1 मई से प्राप्त होगी. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लोगों के लिए ऑनलाइन या आफलाइन की प्रक्रिया अपनाते हुए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरूआत की जाएगी. टीकाकरण के लिए तीन तरह से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. इसमें आरोग्य सेतु एप, को-विन एप तथा आफलाइन आवेदन शामिल है.
ऐसे करें आवेदन-
- सबसे पहले दिए गए ऐप पर जाएं
- मोबाइल नंबर डाले, जिसके तुरन्त बाद ओटीपी प्राप्त होगा
- ओटीपी नंबर के माध्यम से अपना अकाउंट बनाएं
- दिए गए विवरणों को भरें
- विनरणों को भरने के बाद, अपलोड करें
- नजदीकी टीकाकरण केंद्र चुने और तारीख चुनें
















