
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन चौक पर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। बागबेड़ा झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सह विधायक प्रतिनिधि नरेश लाल के नेतृत्व में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान नरेश लाल ने कहा कि जिस तरह पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि हो रही है, उससे आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल व सब्जी के दामों में वृद्धि को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब जनता के साथ किये गए वादे को दरकिनार कर उनके विश्वास को ठगा है। यह सरकार पूंजीपतियों पर मेहरबान है। पुतला दहन में मुख्य रूप से जेएमएम युवा नेता नरेश लाल, कमलेश यादव, अरविंद कुशवाहा, राहुल प्रजापति, रोहित पांडे, अमरप्रीत कुमार, रोहित कुमार, मुकुल महतो, अमर प्रताप जैन, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, दयाल मेहता समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।





