जमशेदपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बागबेड़ा में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय, जिला पार्षद कविता परमार तथा विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष अरविन्द सिंह के द्वारा विश्व गुरु महर्षि वेद व्यास, भारत माता, मां सरस्वती के चित्रों के समीप दीप जलाकर एवं पुष्पार्चन कर किया गया. इसके बाद प्रधानाचार्य ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को रखते हुए कहा कि आज का दिन गुरू शिष्य परंपरा का महान दिन है. (नीचे भी पढ़े)

भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है. विद्या भारती विद्यालयों में लौकिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान दिया जाता है. यह उत्सव गुरू व शिष्यों के रिश्तों को प्रगाढ़ बनाता है.मौके पर बच्चों ने महर्षि वेद व्यास की जीवनी पर प्रकाश डाला, साथ ही माध्यमिक खंड के भैया बहनों के द्वारा गुरु पूजन का कार्यक्रम किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की बहनों के द्वारा नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति की गई.



