जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार स्थित झंडा चौक में पिछले कई दिनों से सीवर लाइन फटने के कारण पानी बह रहा है. इससे दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं खरीददारी करने आए ग्राहक भी इस समस्या से परेशान है. मिली जानकारी के अनुसार 30 जून को स्थानीय दुकानदार फहीम अख्तर ने टाटा स्टील यूआईएसएल में इसकी शिकायत की थी, पर अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. दुकानदारों के द्वारा संपर्क करने पर अधिकारी जल्द समस्या के समाधान की बात कह रहे है. दुकानदारों का कहना है कि सीवन लाइन नहीं बनने से जनता के बीच टाटा स्टील यूआईएसएल की छवि धूमिक हो रही है.





